कैराना। कस्बे के बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर से रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के चौक बाजार, जोड़वा कुआं, पुराना बाजार, निर्मल चौराहा, मीना मार्केट सहित मोहल्ला आल कलां शामली बस स्टैंड होते हुए वापस बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराम, माता सीता की सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके अलावा शोभायात्रा में मां दुर्गा, श्री गणेश शिव शंकर पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। मौके पर शिव सेवा सनातन मंडल समिति के अध्यक्ष पंडित स्वराज शर्मा, अनिल कुमार मित्तल, शगुन मित्तल, अभिषेक गोयल, राकेश उर्फ सप्रेटा, सहित मौजूद रहे।