फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-नेहरू की परंपरा खत्म करना चाहती है मोदी सरकार

Sun, 10 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश से गांधी और नेहरू परिवार की परंपरा को खत्म करना चाहती है, लेकिन ऐसा हो नहीं सकेगा।
विज्ञापन


शामली में बनत के निकट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने बातचीत करते हुए कहा कि गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे को उन्होंने मास्टर स्ट्रोक करार दिया। साथ ही कहा कि देश के लिए मोदी सरकार के तमाम वादे खोखले साबित हुए।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के हम विरोधी नहीं है, लेकिन निर्माण न्यायालय के आदेश पर होना चाहिए और बाबरी मस्जिद सुरक्षित रखी जाए। वैसे बाबरी मस्जिद तोड़कर भारतीय सभ्यता और संस्कृति का जो अपमान किया गया है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है और उस अपमान को गंगाजल से भी धोया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल ने कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल भाजपा नेताओं के बयानों से हुआ है, जो लोगों को पाकिस्तान चले जाने का बयान देते हैं। वहीं, उन्होंने आमिर खान के बयान का पक्ष लेते हुए कहा कि आमिर खान ने कुछ गलत नहीं कहा। प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल राम नाईक और कैबिनेट मंत्री आजम खान के बीच चलती बयानबाजी पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए दोनों ही बहुत अजीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें