फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर आज मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और इसके प्रति जागरुकता लाने के लिए बृहस्पतिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। जिसमें दंपती को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाना है। इसमें शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया जाना है। पहले समूह में हाईरिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं होंगी। दूसरे लक्षित समूह में नवविवाहित दंपती और तीसरे समूह में ऐसे योग्य दंपती को शामिल किया है, जिनका परिवार पूरा हो गया है। नए और ऐसे दंपति जिन्हें परिवार नियोजन अपनाना चाहिए, उनको प्रेरित करने के लिए उनकी मुलाकात परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने वाले संतुष्ट दंपती से कराकर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव एक वर्ष से कम समय में हुआ है। उनकी प्रसव की स्थिति उच्च जोखम गर्भावस्था की रही है। ऐसे जोड़ों को खुशहाल परिवार दिवस पर बुलाकर उन्हें पोषण और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चों के जन्म में तीन साल का अंतर मां और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ ही मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में भी कमी लाता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि दो बच्चों के जन्म के भीतर तीन साल का अंतर होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें