फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वांगीण विकास के लिए योजना बना रही सरकार

Sun, 21 May 2017 01:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो माह के कार्यकाल में जितनी भी नीतियां बनाई और लागू कीं, वह सब किसान हित तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाई गईं हैं। उन्होंने कहा कि शुगर मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी जल्दी ही दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को थानाभवन स्थित कृषि मंडी समिति परिसर में किसान गोष्ठी एवं कृषक निवेश मेले का उद्घाटन गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जो कहा उसे दो माह के अल्प समय में ही पूरा करना प्रारंभ कर दिया है।

कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफ किया तथा ग्रामीण स्तर तक की सभी सड़कें 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया।

ग्रामीण स्तर तक 18 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद उसे बदलने के लिए हेल्पलाइन चालू कर 48 घंटे के भीतर बिना खर्च किए बदलवाया जा रहा है। प्राइमरी पाठशालाओं में पहले होमगार्ड जैसी वर्दी बच्चे पहनते थे, मगर अब जुलाई से प्राइवेट स्कूलों से अच्छी ड्रेस पहनेंगे।
विज्ञापन


वहीं, कृषक गोष्ठी तथा मेलों से किसानों को उन्नत खेती के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के विषय में जानकारी मिलेगी। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कृषक मेले में लगे विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक जगपाल मलिक, डाक्टर शिवकुमार, आरसी राठी, उपकृषि निदेशक रामवीर कटारा, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, बीडीओ डॉक्टर पंकज कुमार ने किसानों को कृषि निवेश व योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। संचालन आरबी कटारा ने किया।

अनिरुद्ध प्रधान, फूल कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप, सुशील गुज्जर, आनंद, रामकुमार, चंद्रपाल, विनोद, सुशील मलिक, विनोद भगत, सुनील शर्मा, देवेन्द्र सिहं, गोपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें