फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के परिवार से मुक्त कराई सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के परिवार से मुक्त कराई सरकारी जमीन
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट सरकारी भूमि पर क्षेत्र के विधायक परिवार का कब्जा पाया गया। मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर झंडी लगाई।
एसडीएम विशु राजा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि जलालाबाद कस्बे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हनुमान मंदिर के समीप कस्बे के एक प्रतिष्ठित परिवार का सरकारी भूमि पर कब्जा है। शिकायत में कहा गया था कि मौके पर सरकारी चकमार्ग व कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किया गया है। इसमें चकमार्ग की भूमि पर जहां परिवार के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र बनाई हुई है तो कब्रिस्तान की भूमि पर बाग लगा रखा है। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने खसरा नंबर की जांच की। जांच में सरकारी भूमि पर कब्जा पाया गया। यह कब्जा क्षेत्रीय विधायक के परिवार के लोगों की ओर से किया गया था। पैमाइश के बाद मौके पर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। साथ ही सरकारी जमीन की पैमाइश कर वहां झंडी लगा दी गई है। यह प्रकरण कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्व विभाग की टीम में पटवारी ओंकार सिंह, चकबंदी पटवारी मंगल सेन, विजय राठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले विधायक
उनकी पुरखों की बहुत पुरानी जमीन कस्बे के में है। काफी जमीन उन्होंने दान में भी दी है। उन्हें वास्तव में जानकारी नहीं थी कि कोई सरकारी भूमि का हिस्सा उनकी जमीन में आ रहा है। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने स्वेच्छा से डीएम से बात कर कहा कि तुरंत ऐसी जमीन को मुक्त करा दें। -अशरफ अली खान, विधायक थानाभवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें