शामली। गणतंत्र दिवस समारोह कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाएगा। आम नागरिक फेस मास्क और सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। जिले के सरकारी भवनों एवं कार्यालय पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी लाइटों से सजाए जाएंगे।
डीएम जसजीत कौर के मुुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। सभी कर्मचारी एवं अधिकारी एक दिन पूर्व अपने कार्यालय में श्रमदान कर सफाई कार्य करेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर की ओर से सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। प्रात: 9 बजे महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण आयोजित किया जाएगा। शामली मंडी में आयोजित पुलिस लाइन में डीएम-एसपी परेड की सलामी लेंगे। सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में डीएम जसजीत कौर मरीजों को फल-मिष्ठान का वितरित करेंगी। दोपहर 12 बजे वृद्धाश्रम व कुष्ठ आश्रम में फल मिष्ठान वितरण डीएम जसजीत कौर की ओर से किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यालयाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी इस दिन अवकाश पर नहीं रहेंगे। जो अधिकारी-कर्मचारी पूर्व से अवकाश पर हैं, उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। गणतंत्र दिवस से पूर्व संध्या पर टीवी केबिल पर देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी। जिसकी व्यवस्था जिला मनोरंजन कर अधिकारी करेंगे।