फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं

Fri, 04 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कैराना में साइकिल रैली निकाली। सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, कैराना ब्लाक प्रमुख अय्यूब जंग, कैराना नगर पालिका अध्यक्ष राशिद अली, खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रियासत राणा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कैराना विकास खंड कार्यालय से साइकिल रैली निकाली।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किरणपाल कश्यप ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शासन की तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लाया जा रहा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रैली विकास खंड कार्यालय से शुरू होकर शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, मेढकी दरवाजा, बिसातियान, नवाब दरवाजा, पालिका अध्यक्ष राशिद अली के आवास से होते हुए कांधला स्टैंड और इसके बाद विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान कैराना विधायक नाहिद हसन मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें