फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला भवन में मनाया गोवर्धन का त्योहार, खीर और हलवे का प्रसाद बांटा

विज्ञापन
शामली सत्यनारायण मन्दिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन

शामली। शहर के गोशाला रोड पर स्थित पुरानी गोशाला भवन में गाय के गोबर का गोवर्धन बनाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर खीर और हलुवे का भगवान बांके बिहारी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन


रविवार की शाम पांच बजे गोशाला रोड पर स्थित पुरानी गोशाला भवन में गाय के गोबर का गोवर्धन बनाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। खीर और हलुवे का भगवान बांके बिहारी को भोग लगाया गया। इस मौके पर समारोह में मौजूद व्यापारियों ने प्रसाद वितरित किया गया। गोशाला भवन में मौजूद अतिथियों ने गोवंशों को हरा चारा खिलाया। इस मौके पर सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर शामली मंडी व्यापार मंडल का अध्यक्ष राजीव संगल, राजेश संगल, पवन संगल, राजेंद्र गर्ग, रवि संगल, दिनेश जैन, निशिकंात संगल, निखिल संगल, वैभव गोयल, मनीष नामदेव, आकाश गोयल, सुनील उपाध्याय, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

गोवर्धन के लिए खील बताशे खरीदे
गोवर्धन के दिन शहर के मुख्यमार्गों पर खील बतासों और मिठाई की जमकर खरीदारी की गई। कोरोना को भूल कर ग्राहकों ने मिठाईयां और ड्राईफ्रूट जमकर खरीदें।
रविवार को शहर के मुख्यमार्गों पर ख्रील बतासों और जगह जगह मिठाइयों की दुकानों को सजाया गया। भैयादूज पर निकले भाइयों ने जमकर खील बतासों और मिठाइयों की खरीदारी की गई। दुकानों पर एक, आधा किलो के खील बतासों के पैकेट बनाए गए थे। हनुमान रोड स्थित अंशुल मित्तल ने बताया कि ड्राई फ्रूट आइटम के साथ साथ कस्तूरी बर्फी, बतीसा, सोनपापड़ी, सूखी मेवा, मेदा की सुहाली समेत मिठाइयो की अच्छी खरीदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें