कैराना। गांव में बनी गोशाला में पर्याप्त चारा, पानी नहीं मिलने के कारण गोवंश की हालत खराब हैं। युवाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर समाधान की मांग की।
बुधवार को कैराना तहसील के गांव असदपुर जिड़ाना के कई युवा तहसील पहुंचे और एसडीएम देवेंद्र सिंह को शिकायतीपत्र सौंपा। बताया कि बेसहारा गोवंश के लिए गांव में अस्थायी गोशाला बनाई गई है। गोशाला में इस समय सभी गोवंश की हालत खराब है। समय पर उनको चारा, पानी नहीं डाला जाता। आरोप लगाया कि कुछ गाय तो कमजोर और बीमार होकर मर भी गई हैं। गोशाला की स्थिति ठीक नहीं है। उधर, गांव असदपुर जिड़ाना के ग्राम प्रधान अय्यूब ने बताया कि गांव के कुछ लोग गोशाला में कार्य न होने की बात कर रहे हैं। जबकि गोशाला में पूरा कार्य नियमानुसार कराया है। कुछ लोग बेवजह ये सब कर रहे हैं। उनके आरोप निराधार हैं। मौके पर नितिन स्वामी, भागवत, शिव कुमार मेनपाल, संजय कुमार, विकास शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक कुमार, अंकित शर्मा आदि रहे।