शामली/जलालाबाद। जिलेभर की गोशालाओ में धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई। इस मौके पर गोशालाओं में महिला- पुरुषों ने गायों की पूजा की और हरा चारा, गुड़-चना खिलाया।
सोमवार को सुबह पांच बजे से गोशाला रोड गोशाला, मंडी स्थल गोशाला, मोहल्ला पंसारियान स्थित गोशाला में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। गायों के समक्ष दीपक जलाकर विशेष पूजा अर्चना की। चारा खिलाकर पुण्य कमाया। श्री गोशाला सभा के संरक्षक अरुण बंसल, सतीश गोयल, अध्यक्ष पवन सिंघल ,कोषाध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि सुबह लेकर शाम तक गोपाष्टमी पर गाय की पूजा अर्चना करने के लिए कार्यक्रम चलता रहा। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भैंसवाल रोड गुड मंडी में गोशाला में महिलाओं ने गायों के समक्ष दीपक जलाए। फूल मालाएं पहनाकर गुड़, चना, पराठे, राेटी खिलाई। खील-पतासे से गायों की पूजा की। हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर सुनीता जिंदल, श्वेता जिंदल, रविता चौधरी,माधुरी मल्होत्रा, रश्चिम गर्ग, रीतु गोयल, संगीता आदि महिलाएं मौजूद रही।
जलालाबाद कस्बे के देतेशवर महादेव मंदिर निकट केशव गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी के मौके पर गायों को नहलाया गया। इस मौके पर पूजा-अर्चना कर उन्हें चारा खिलाया। गायों को चुनरी ओढ़ाकर पूजा की। इस अवसर पर बछड़ों को हल्दी, चंदन, कुमकुम से तिलक कर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत गुड़-चना हरा चारा खिलाया गया। कस्बे की केशव गोपाल गोशाला के संचालक संजय शर्मा ने बताया की सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गोशाला में पहुंचकर गो माता की पूजा अर्चना की।
शामली गौशाला में गोपाष्टमी पर गौ माता को चारा व फल खिलाती महिलाएं