फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से हर घर में उजाला- सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य योजना से हर घर में उजाला : सुरेश राणा
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपने कैंप कार्यालय पर लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए कहा कि केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना से हर घर तक उजाला पहुंचा है। सरकार ने उज्वला, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय आदि योजनाओं के जरिये जन-जन तक विकास पहुंचाया है।
विज्ञापन

शनिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक कैंप कार्यालय पर जनशिकायतें सुनीं। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी, नौजल, कादरगढ़, अंबेहटा, लतीफगढ़, तितारसी, हरड़ फतेहपुर आदि गांवों के लोग पहुंचे और गन्ना मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। कुछ शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को फोन पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुछ लोगों को शीघ्र उनकेे मामले निपटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की ओर देख रहा है। भाजपा ने न सिर्फ आम आदमी बल्कि हर गरीब व्यक्ति का विकास किया। सरकार की तरफ से चलाई गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं से जनता तक लाभ पहुंचाया है। साथ ही आगे भी जनता के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें