शामली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी और कुश्ती में मुकाबले हुए।
बृहस्पतिवार को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बीडीओ प्रवीण कुमार और युवा खेल कल्याण अधिकारी जगपाल सिंह द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मुकाबला वॉलीबाल की टीमों के बीच हुआ। जिसमें शहीद उधम सिंह स्टेडियम की टीम ने सत्यनारायण इंटर कॉलेज की टीम को हराया। कबड्डी का फाइनल गोहरनी और सत्यनारायण इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ। जिसमें गोहरनी विजेता रही।
कुश्ती प्रतियोगिता में 42किलो में विक्रांता, 46 किलो में भारत, 50 किलों में राजा पंवार, 55 किलो में अभिषेक, 60 किलो में लखनराज, 66 किलो में रितिक पंवार, 74 किलो में राहुल कुमार, 84 किलो में प्रवीण सैनी प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक में राहुल, डिस्कस में तोफीक प्रथम रहे।
दौड़ में 800 मीटर में सुलभ कुमार व बालिका वर्ग में अर्पित, सौ मीटर दौड़ में नेहा पांचाल, बालिका वर्ग में उत्तम मलिक, 1500 मीटर में अंकित मलिक, 400 मीटर में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मौसम अली, जुनैद खां, पुष्पेंद्र सिंह, सहेंद्र सिंह, अनिल कुमार राणा, गिरीराज सिंह आदि मौजूद रहे।