फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेट हाल के गोदाम में लगी आग

Sun, 12 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के एक बैंक्वेट हाल के गोदाम में लगी आग से उसमें रखा टेंट का सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से पूर्व गोदाम के पास वाले कमरे में परिवार सहित सो     रहे कर्मचारी के कमरे के बाहर से कुंडा बंद किया गया था। 
विज्ञापन


थानाभवन के मेला ग्राउंड में मुकेश सैनी, पवन सैनी, नाथी सैनी, विनोद सैनी का वंदना गार्डन के नाम से बैंक्वेट हॉल है। इसमें ही टेंट का सामान रखने के लिए गोदाम बना हुआ है। बैंक्वेट हॉल की देख रेख के लिए अरविंद को रखा हुआ है, जो गोदाम के बराबर वाले कमरे में परिवार के साथ रहता है। 

शनिवार रात करीब दो बजे अरविंद को कुछ जलने की दुर्गंध महसूस हुई। उसने दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बाहर से बंद था। जिसके बाद अरविंद ने फोन से सूचना दी, जिस पर मौके पर     पहुंचे लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास   किया। आग में क्रॉकरी, रजाई, फोम के गद्दे, सोफे, दरे, चांदनी, मैट, कुर्सियां, परदे आदि सामान चलकर राख हो गया। मुकेश ने बताया    आग किसी ने रंजिशन लगाई है, क्योंकि पहले अरविंद के कमरे का दरवाजा बंद किया गया। आग से उनका तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।   पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें