फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकरी बंधी, पिंजरा लगा... फिर भी तेंदुआ बचा

Fri, 09 Oct 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
साल्हापुर क्षेत्र में घूमता तेंदुआ। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
चौसाना। साल्हापुर, मुस्तफाबाद, नैनंगला और अब भड़ी गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। एक सप्ताह से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो जगहों पर पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ इनमे आने के बजाए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात यमुना बांध किनारे भड़ी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। एक ग्रामीण ने उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद की, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गांव के नजदीक तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण दीपक कुमार, बलबीर के अनुसार किसान भी रात में पहरा देने के लिए मजबूर है।
वन क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगातार निगरानी कर रही है। दो स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और एक पिंजरे में बकरी भी बांधी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें