फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रक्षाबंधन पर बहनों को दें समृद्धि का उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना इस बार बहनों के लिए खास उपहार लेकर आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस मौके पर भाई अपनी बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में रहते हैं। डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना इस बार बहनों के लिए खास उपहार लेकर आई है। यह उनके भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने का काम करेगी। डाक विभाग की इस योजना के तहत बहनों के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाए जा रहे हैं।
पोस्टमास्टर देवेंद्र मलिक ने बताया कि यह खाता मात्र 250 रुपये से शुरू किया जा सकता है। इसमें आठ प्रतिशत तक ब्याज मिलने के साथ टैक्स पर छूट का लाभ भी शामिल है। यह योजना बेटियों की शिक्षा और विवाह में बड़ा सहारा बन सकती है। प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और मुख्यमंत्री की नारी सशक्तिकरण पहल के तहत बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह इस रक्षाबंधन पर बहनों और बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य का ऐसा तोहफा दें, जो उन्हें जीवनभर काम आए।
- दस रुपये में मिलेगा रखी का आकर्षक लिफाफा
रक्षाबंधन के मौके पर बहनें स्पीड पोस्ट और पार्सल से भाइयों को राखियां भेजतीं हैं। विभाग ने इसके लिए भी पूरी तैयारी कर ली है। बहनों के लिए दस रुपये में राखी का सुंदर लिफाफा उपलब्ध है। पोस्ट मास्टर देवेंद्र ने बताया कि जनपद के सभी कस्बों के डाकघरों में भी रक्षाबंधन वाले वाटर प्रूफ लिफाफे भिजवा दिए गए हैं। मुख्य डाकघर से ही हर दिन तीन से चार लिफाफे बहनें खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें