- पशु सेवा एवं कल्याण समिति ने केरटू गांव में बैठक कर ग्रामीणों से अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। निराश्रित पशुओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु सेवा एवं कल्याण समिति ने एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के साथ मिलकर ग्रामीणों के साथ केरटू में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें लोगों से निराश्रित बीमार पशुओं की जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया।
चौसाना व क्षेत्र के आसपास गांव में निराश्रित पशुओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु सेवा एवं कल्याण समिति ने एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों से आह्वान किया गया कि गांव एवं देहात में घूमने वाले निराश्रित पशु को समिति चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। समिति एक एनजीओ के साथ मिलकर निराश्रित पशुओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। जिसमें पशु चिकित्सक निराश्रित पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। टीम के सदस्य सतीश सैनी ने बताया कि वह एक समूह में काम करते हैं। जहां भी सूचना मिलती है वहां निराश्रित पशुओं की कल्याण के लिए चिकित्सा सुविधा को उपलब्ध कराया जाता है। अब तक सौ से अधिक निराश्रित पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा चुके हैं। धीरे-धीरे इस स्तर को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान डॉ. सतीश सैनी, अरूण, शादाब, प्रदुम, बब्लू, विजय, बिजेंद्र, अमित, राहुल, सतेंद्र, तासीम, अंकित, सचिन, संदीप, विक्रम, संजय आदि मौजूद रहे।