फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलाद को दें तालीम का नायाब तोहफा : मदनी

Tue, 29 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Give children the gift of education: Madani - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में जमीयत उलेमा ए हिंद के जनरल सेक्रेटरी हजरत मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि अपनी औलाद को तालीम का नायाब तोहफा दें। दीन के साथ ही दुनियावी तालीम भी दिलाएं, ताकि उनकी जिंदगी कामयाब हो सके। 
विज्ञापन


सोमवार को गांव बलवा स्थित मदरसा इस्लामिया शमशुल उलूम में 45 वें इजलास के मौके पर हजरत मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि तालीम के बिना इंसान की जिंदगी बेकार है। दीनी और दुनियावी तालीम इंसान के लिए जरूरी है।

अल्लाह को मानना ही इमान है, जिसने हमें पैदा किया, उसकी इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौम की तरक्की के लिए तालीम बेहद जरूरी है।  हर परिवार की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को तालीम दिलाए। 
विज्ञापन


 कार्यक्रम की सदारत मौलाना मोहम्मद खुर्शीद साहब ने की। जलसे की शुरुआत तिलावत कुरान से हुई, जो कारी मोहम्मद अकमल नवाल साहब ने कराई।

इनके अलावा मौलाना राशिद साहब, मौलाना मुस्तफा, मौलाना याकूब, मौलाना हकीमुद्दीन, कारी मोहम्मद खालिद, हाफिज जाबिर, हाफिज बिलाल, मौलाना हम्माद, हाफिज शौकीन, अकमल कमाल ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान सात छात्रों की दस्तारबंदी कराई गई। कार्यक्रम के अंत में मौलाना राशिद साहब ने देश और दुनिया में अमनो-अमान की दुआ कराई।

उधर, शामली के मोहल्ला पंसारियान स्थित मदरसा इस्लामिया हयातुल उलूम में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को मौलाना नजाकत अली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान हाफिज बुरहान, हाफिज खालिद, कारी आसिफ, मास्टर मोहसिन, मास्टर इश्तियाक, वसीम, हारुन, हाजी इरशाद, मोबीन शाह, हाजी इस्लाम, मुस्तकीम और हाजी साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें