फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को दिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ : सांसद

Sat, 24 Jun 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली विकास भवन सभागार में आयोजित ​दिशा की बैठक  लेते सांसद प्रदीप चौधरी व एमएलसी विरेंद्र 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई।
बैठक में सांसद ने 33 विभागों से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद ने पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कार्य को गति देते हुए समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कहा कि पाइपलाइन बिछाते समय सड़क को कटर से काटा जाए और ठीक से मरम्मत की जाए। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में बताया गया कि दिसंबर 2023 तक निशुल्क राशन वितरण होगा। दूरसंचार विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि जहां नेटवर्क की समस्या है, वहां पर नेटवर्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं बताई है, उनका प्राथमिकता पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

कोई भी समस्या बार-बार नहीं आनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, एनएचएआई और रेलवे से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मामौर झील पर बन रहे एसटीपी के कार्य की प्रगति भी जानकारी ली। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा जनपद बहुत सी योजनाओं में नंबर वन पर है और देखा जाए तो लगातार जनपद में विकास के कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने जनपद की सभी सड़कों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम रविंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में जो भी मुद्दे सामने आए हैं, उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक रजत यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास सभी जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलवा और तहसील के पास कराएं फ्लाईओवर का निर्माण
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बलवा और तहसील के पास हाईवे व बाईपास के चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने, भैंसवाल मिनी बाईपास पर अंडरपास का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र में नाले की समस्या का समाधान कराने का मुद्दा रखा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में कई कॉलोनी विकसित हो रही हैं। बिल्डर बिना मूलभूत सुविधाओं के प्लॉट बेचकर चले जाते हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त करने और हसनपुर लुहारी व पल्ठेड़ी में एमएसडीपी के तहत निर्माणाधीन कॉलेजों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग रखी। सांसद ने संबंधित विभागों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

शामली विकास भवन सभागार में आयोजित दिशा की बैठक  लेते सांसद प्रदीप चौधरी व एमएलसी विरेंद्र 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें