फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 250 से लेकर 500 रुपये दो, छह मिनट में फर्जी नंबर प्लेट बनवा लो

Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के एक्सिस बैंक में हुई लूट की घटना में शामिल लुटेरे ने शामली में ही अलीगढ़ के नंबर की फर्जी नंबर प्लेट बनवाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ। खुलासा हुआ है कि चंद रुपयों के लालच में जिले के कुछ दुकानदार बिना आरसी देखे ही फर्जी नंबर प्लेट बनाकर पांच से छह मिनट में दे देते हैं। टीम ने जिलेभर में फर्जी नंबरों को लेकर दुकानदारों की पड़ताल की तो कुछ इस तरह से बातचीत हुई।
विज्ञापन

स्थान- दिल्ली रोड पर दुकान
संवाददाता : हमें दिल्ली के नंबर की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवानी है, कितने रुपये लोंगे
दुकानदार: मिल जाएगी, हाईसिक्योरिटी की तरह ही प्लेट बनेगी, जिसके 500 रुपये लगेंगे
संवाददाता: पुलिस की कोई दिक्क्त तो नहीं होगी
दुकानदार: वो तुम्हारी दिक्कत है, हमारी नहीं
स्थान : मुजफ्फरनगर रोड पर नंबर प्लेट दुकान
संवाददाता: भाई दिल्ली, अलीगढ़ ओर करनाल के नंबरों की छह नंबर प्लेट बनवानी है, कितने रुपये लोंगे
दुकानदार: एक के 250 दे देना
संवाददाता: कोई आरसी आदि की जरूरत तो नहीं पड़ेगी
दुकानदार, उसकी कोई जरूरत नहीं है, ऐसे ही बन जाएगी, तुम अपने ही आदमी लग रहे हो
स्थान: कांधला में मैन रोड
संवाददाता : फर्जी नंबर प्लेट बनवानी है, बन जाएगी क्या
दुकानदार : फर्जी हमारे यहां नहीं बनती है
संवाददाता: असली बना दो
दुकानदार: आरसी ले आओ, बनाकर दे देंगे
स्थान : कैराना रोड की दुकान
संवाददाता: चार नंबर प्लेट बनवानी है, हाई सिक्योरिटी वाली बन जाएगी क्या
दुकानदार : बन जाएगी, 600 रुपये लगेंगे
संवाददाता: आरसी की जरूर पड़ेगी क्या
दुकानदार: कोई जरूरत नहीं ऐसे ही बनाकर दे दूुंगा
संवाददाता: सिम्पल नंबर प्लेट के कितने रुपये लोंगे
दुकानदार: 250 से लेकर 350 तक ले लेंगे
ये चार उदाहरण तो बानगी भर मात्र है। जिले के जलालाबाद, थानाभवन, झिंझाना, ऊन क्षेत्र में भी 10 दुकानदार बिना आरसी देखे ही साधारण नंबर प्लेट और फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने को तैयार हो गए।
फर्जी नंबर प्लेट बनाने वालों पर शिकंजा कसने के एसपी ने दिए निर्देश
एसपी रामसेवक गौतम ने फर्जी नंबर प्लेट बनाने का खुलासा होने के बाद सभी थाना प्रभारियों को फर्जी तरीके से नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंजीकृत डीलर से ही खरीदे नंबर प्लेट
एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि सभी के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों पर जरूरी है। जिसके लिए कुछ एजेंसी पंजीकृत है। अन्य कुछ दुकानदार फर्जी नंबर प्लेट बनाकर देते हैं, ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कराया जा रहा है। वाहन चालक परिवहन डॉटजीओवी डॉट इन पर जाकर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फर्जी नंबर प्लेट बनाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लुटेरे ने जिस दुकानदार से नंबर प्लेट बनवाई थी, उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।
रामसेवक गौतम, एसपी शामली


क्या है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट
एआरटीओ के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को एल्युमिनियम से तैयार किया जाता है। इस प्लेट पर बांयी ओर के ऊपरी कोने पर क्रोमियम आधारित एक होलोग्राम लगा होता है, जिसमें वाहन की पूरी डिटेल होती है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर सुरक्षा के लिए यूनिक लेजर कोड भी होता है। यह कोड हर वाहन के लिए अलग-अलग होता है। खास बात यह है कि इस कोड को आसानी से हटाया नहीं जा सकता है। नए वाहनों के साथ ही इसे पुराने वाहनों पर भी लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें