फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल में छात्राओं ने बनाई दस फीट लंबी राखी

विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में बनाई गई दस फीट लंबी मनामोहक राखी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सेंट आरसी स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड और मेपल्स एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बीएसएम स्कूल में छात्राओं ने दस फीट लंबी राखी तैयार की। सेंट आरसी स्कूल में ग्रीटिंग और मेपल्स में रखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बीएसएम स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कक्षा आठ से 12 तक की छात्राओं ने स्कूल के लिए आकर्षक राखी तैयार की। उन्होंने अपने स्कूल के लिए भावनाओं को उजागर कर मनमोहक राखी में सामग्री व कलाकृति के अर्थों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। स्कूल प्रबंधन समिति से चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने छात्राओं को उनके इस अनोखे प्रयास के लिए सराहना की। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं की अनोखी पहल की प्रशंसा की तथा सहयोग के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापिका इंदू नामदेव का आभार जताया।
विज्ञापन

सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में राखी के त्योहार पर बच्चों की ग्रीटिंग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से यश ने प्रथम, कक्षा चार में शिवराज गोयल, कक्षा पांच में उन्नति प्रथम, कक्षा छह में लक्ष्य ने प्रथम और कक्षा सात में आश्वी और रिद्धि गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्चा मीनू संगल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। सभी को हर त्योहार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर सुरक्षा, दीपा, नीतू, संचिता, अंजू पंवार, विशाखा गोयल, निशा शर्मा, आंचल, कविता संगल, प्रतिभा, निकिता आदि अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। बालिकाओं ने बालकों की कलाई पर राखियां बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बालकों ने बालिकाओं को उपहार दिए और उन्हें मिठाई खिलाई। इसके बाद राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई। जिसमें पेपर कुलिंग का उपयोग करके बच्चों ने राखी को नया रूप दिया। बच्चों ने राखी बनाने के लिए मोर पंख, ऊन, रंग-बिरंगे सितारे व रुई का उपयोग करके मनभावन राखी बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता ग्रुप ए में कक्षा एक की अर्निका ने प्रथम, कक्षा दो के अथर्व ने द्वितीय तथा कक्षा एक की संस्कृति ने तृतीय स्थान पाया। ग्रुप बी से कक्षा पांच की चाहत ने प्रथम, कक्षा चार की सजल ने द्वितीय और कक्षा तीन की आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी से कक्षा आठ की रुद्राक्षी ने प्रथम, कक्षा सात की तेजस्वी ने द्वितीय और कक्षा छह की शैली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डी़ से कक्षा नौ की अंशिका तेजान ने प्रथम, सिया मलिक ने द्वितीय व नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। यहां सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली में भी रक्षाबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें