कैराना में बस की टक्कर लगने से घायल छात्रा नेहा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। हरियाणा रोडवेज बस की अनियंत्रित बस की टक्कर से साइकिल सवार स्कूली छात्रा घायल हो गई। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हरियाणा रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया हैं। शुक्रवार सुबह कैराना ब्लॉक के गांव बदलूगढ़ निवासी राममेहर की बेटी नेहा (10) साइकिल द्वारा नगर के आर्य कन्या स्कूल में जा रही थी। जैसे ही छात्रा तहसील गेट के सामने पहुंची तभी शामली की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से छात्रा चोटिल हो गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हरियाणा रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया और छात्रा को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देकर उसकी छुट्टी कर दी गई।