फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संविदा चालकों-परिचालकों को तोहफा, पारिश्रमिक बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तम एवं उत्कृष्ट कार्य प्रोत्साहन योजना के पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी आज से होगी लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी रोडवेज ने किमी आधारित पारिश्रमिक प्राप्त करने वाले संविदा चालकों-परिचालकों के लिए उत्तम, उत्कृष्ट कार्य प्रोत्साहन योजना में पारिश्रमिक वृद्घि का तोहफा दिया है। यह परिश्रमिक बढ़ोत्तरी एक मार्च 2023 से लागू होगी।
यूपी रोडवेज लखनऊ मुख्यालय 28 अक्तूबर 2021 के आधार पर उत्कृष्ट एवं उत्तम पारश्रमिक योजना निर्धारण किया गया। निगम की ओर से पारिश्रमिक वाले संविदा चालकों-परिचालकों को गत 6 जनवरी 2023 से वृद्धि की जा चुकी है। निगम की ओर से उत्कृष्ट और उत्तम पारिश्रमिक योजना का शासनादेश निगम मुख्यालय से मंगलवार को 28 फरवरी को यूपी रोडवेज के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी कर दिया गया है। जो एक मार्च से लागू होगा।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना के तहत 17,600 रुपये जिसमें पारिश्रमिक 10,600 रुपये प्रोत्साहन राशि 7000 रुपये शामिल है। एक मार्च 2023 से पारिश्रमिक दर कुल 17600 रुपये से बढ़ाकर 18,660 रुपये कर दिया गया है। जिसमें पारिश्रमिक दर 11,660 रुपये 7,000 रुपये प्रोत्साहन राशि शामिल है। इसी प्रकार उत्तम प्रोत्साहन राशि 14,600 रुपये से बढ़ाकर 15,660 रुपये की गई है। जिसमें पारिश्रमिक दर 11,660 रुपये और प्रोत्साहन राशि 4000 रुपये शामिल है। यह बढ़ोत्तरी संविदा चालकों, परिचालकों को देय पारिश्रमिक राशि बेसिक में की गई है।
विज्ञापन

एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि यह बढ़ोत्तरी संविदा चालकों, परिचालकों को देय पारिश्रमिक राशि बेसिक में की गई है। शामली जिले में 12 संविदा चालकों-परिचालकों योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें