घनश्याम वर्मा को डिप्टी आरएमओ पद से हटाया
शामली। सहारनपुर के संभागीय खाद्य नियंत्रक आशीष कुमार ने डिप्टी आरएमओ घनश्याम वर्मा को शामली डिप्टी आरएमओ पद से हटा दिया है। फिर से मुजफ्फरनगर के डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार को यह कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने खाद्यायुक्त के 30 मार्च के आदेश के अनुसार लखनऊ कार्यालय से संबद्ध होने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल डिप्टी आरएमओ निहारिका के तबादले के बाद घनश्याम वर्मा शामली के डिप्टी आरएमओ बनाए गए थे। बिजनौर में तैनाती के दौरान खाद्यान्न प्रकरण में घनश्याम वर्मा को शासन के निर्देश पर गत दो सितंबर 2021 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। घनश्याम वर्मा ने निलंबन पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शासन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने सुनवाई के बाद स्थगनादेश जारी कर दिया था। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर खाद्यायुक्त ने उन्हें बहाल कर दिया था। गत सात अप्रैल को घनश्याम वर्मा शामली डिप्टी आरएमओ कार्यालय पहुंच गए थे। घनश्याम वर्मा के डिप्टी आरएमओ के कार्यभार ग्रहण पर 12 अप्रैल को आपत्ति करते सहारनपुर के संभागीय खाद्य नियंत्रक आशीष कुमार ने डिप्टी आरएमओ घनश्याम वर्मा शामली डिप्टी आरएमओ पद से हटा दिया है।