फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के बढ़े दायरे का नक्शा कराएं स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र डेढ़ से दो किमी बढ़ाकर नक्शा स्वीकृत करने समेत अन्य मांग उठाई गई। नए क्षेत्र में सीसी सड़कें बनाकर विकसित करने और औद्योगिक क्षेत्र को पांच अलग-अलग फीडर में विभाजित करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी डीएम व एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें शाइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने कहा कि कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का फिलहाल 1983 का नक्शा परित है। नई इकाई लगने से औद्योगिक क्षेत्र का डेढ़ से दो किमी का दायरा बढ़ गया है। औद्योगिक क्षेत्र को नया नक्शा स्वीकृत कराके जिला पंचायत की ओर से सड़कें बनाई जाएं। समूचा औद्योगिक क्षेत्र प्रथम और द्वितीय बिजली खंड में विभाजित है। जिसमें बिजली का फाल्ट होने से परेशानी होती है। उद्यमियों ने पांच हिस्सों में बिजली फीडर बनाकर समस्या के समाधान की मांग की।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे से लेकर कंडेला गांव तक लोक निर्माण विभाग 600 मीटर सीसी सड़क और शेष सड़क को तारकोल से बनाएगा। उद्यमियों ने 600 मीटर सीसी सड़क को 800 मीटर कराने की मांग की। एडीएम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 एकल खिड़की योजना/निवेश मित्र योजना की समीक्षा की। विभाग की सरकारी अनुदान प्राप्त विभागीय योजना एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति जानी। बैंक शाखाओं में प्रेषित लंबित आवेदन पत्रों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल, उपायुक्त परमहंस मौर्य, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर, उद्यमी अंकित गोयल, अजय गर्ग, अनुज कुमार गर्ग, अमित जैन, मुकेश जैन, उमंग जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला व्यापार बंधु की बैठक में समस्याएं जस की तस
शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में कई समस्याएं बार-बार उठाई जा रही हैं। लेकिन काफी समय से उनका कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में शामली में रोडवेज डिपो, कांधला में पूर्वी यमुना नहर की पुलिया, कांधला में सड़क चौड़ीकरण, शामली में नाला पटरी पर अवैध अतिक्रमण, मुख्य डाकघर संचालित कराए जाने, पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की मांग उठाई गई। एडीएम संतोष कुमार ने समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरव, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग, ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें