07 और 21 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत सभी मतदाताओं के स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र करने का अभियान एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिले के बीएलओ एक अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं के आधार नंबर इकट्ठा करेंगे।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि आधार नंबर एकत्र करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र फार्म 6 बी में आधार नंबर एकत्र करने की कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन फार्म-6बी भरने की सुविधा भी आयोग द्वारा प्रदान की गई है। मतदाताओं की सुविधा हेतु आयोग ने मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र करने के लिए सात अगस्त एवं 21 अगस्त को विशेष शिविर प्रत्येक मतदेय स्थल पर आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकृत सभी सौ प्रतिशत मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के सभी नागरिक राजकीय कार्यालय, अर्द्धशासकीय संस्थाओं, बैंक/पोस्ट ऑफिस में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं आधार कार्ड एकत्र करने में सहयोग करें। अपनी स्वेच्छा से आधार नंबर एकत्र करने के लिए निर्धारित फार्म-6बी में अपना आधार नंबर अंकित कर हार्डकॉपी में अपने बूथ लेबल ऑफिसर तहसील पर स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर ऑनलाइन किए जाने हेतु सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के 15 जुलाई के पत्र के अनुसार निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किए जाने हेतु आयोग द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट तथा वोटर हेल्पलाइन एप तथा ऑफलाइन प्रारूप-6ख द्वारा सुविधा प्रदान की गई है।
जिले की शिक्षण संस्थाओं में बनाए सेक्टर मजिस्ट्रेट
शामली। डीएम ने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान में शामिल शिक्षण संस्थाओं के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
वीवी डिग्री कॉलेज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी 8439580939, आरके पीजी कॉलेज जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव 8377973488, हिंदू महिला महाविद्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान 9719685699, सिल्वर बेल्स इंस्टीटयूट फॉर हायर एजूकेशन बीडीओ शामली पुनित कुमार 8449715866, सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन बनत सहायक निबंधक राजवीर कुमार 9456676743, जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन बनत जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार 9412366399, केएस कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन शामली जिलापूर्ति अधिकारी शशिकांत 9415369320, शामली इंस्टीटयूट ऑफ एजूकेशन शामली नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र सिंह यादव 9412472627, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना बीडीओ कैराना जितेंद्र मिश्रा 9415468503, विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना नगरपालिका ईओ मणि अरोरा 8430825914, गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर गर्ल्स जमालपुर डीसीओ विजय बहादुर सिंह 7906508181, विवेकानंद इंस्टीटयूट गढ़ीपुख्ता पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन राठी 9897766595, स्वामी स्वरूपानंद इंस्टीटयूट गढ़ीपुख्ता ऊन के पशु चिकित्सक विश्वास कुमार 9412113193, बीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन केरटू कमालपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु शर्मा 9466933269, उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज झिंझाना ऊन के बीडीओ प्रवीण कुमार 9411023131, एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन जलालाबाद, जलालाबाद ईओ विजय आनंद 8171731381, दिव्या पैरामेडिकल कॉलेज जलालाबाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार 9675272000, चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन नगर पंचायत की ईओ मेघा गुप्ता 9451494273, मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय सिकंदपुर एडीओ ऊन वैभव निर्वाल 8273055179, स्वामी कल्याण देव आदि कॉलेज सिकंदरपुर एलम ईओ योगेंद्र कुमार 9759000800, शहीद भगत सिंह कॉलेज डांगरोल कांधला के एबीएसए इशकलाल 9837575387, कांधला कॉलेज बीडीओ सुनील कुमार 9415749805, डॉ. एसएन देव डिग्री कॉलेज सिक्का जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल 9454466461, स्वामी कल्याण देव गर्ल्स डिग्री कॉलेज बाबरी पशु चिकित्साधिकारी अजय प्रताप सिंह 9411153725, आरके गर्ल्स डिग्री कॉलेज गढ़ी अब्दुल्ला खां ऊन के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एचएस लांबे 9927458840 व 7017944968।