फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाल रोग विशेषज्ञ से फोन पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लें आज

Sat, 17 Oct 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव के चलते बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। अमर उजाला ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का घर बैठे फोन पर समाधान कराने के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार शनिवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान लोग अपने व अपने परिवार के बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सक से फोन पर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। परामर्श के लिए लोग निर्धारित समय के अंदर 9548521732 और 9411816300 पर काॅल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें