फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्राओं का शत प्रतिशत कराएं दाखिला

Fri, 30 Jun 2023 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली सहारनपुर गोष्ठी में हिस्सा लेती बीएसए व उप​स्थित अन्य अधिकारी
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर में हुई मंडल स्तरीय गोष्ठी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयाें को लेकर गोष्ठी हुई। जिसमें छात्राओें के शत प्रतिशत दाखिला कराने व कक्षा आठ पास कर चुकी छात्राओं का नौवीं में दाखिला कराने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीएसए ने जिला समन्वयक सहित अन्य कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कोमल ने बताया कि सहारनपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सुधार की रणनीति विकसित करने के लिए बुधवार को सहारनपुर में मंडल स्तरीय गोष्ठी हुई। गोष्ठी में लखनऊ से आई सरिता सिंह, सपना शर्मा व आरती ने जानकारी दी। बताया कि विद्यालय न आने वाली छात्राओं को स्कूल लाना, शत-प्रतिशत नामांकन कराना, अवस्थापना सुविधाओं के गैप को पूर्ण करना, छात्राओं की शत-प्रतिशत हाजिरी लगाना, विद्यालय में दी जाने वाली सभी सुविधा उपलब्ध कराना, साफ-सफाई पर ध्यान देने, कक्षा आठ पास आउट छात्राओं का नौवीं में दाखिला कराना, विद्यालयों के उच्चीकरण होने पर हैंडओवर करना, विद्यालय न जाने वाली छात्राओं के लिए ब्रिज कोर्स कराना, विज्ञान में रूचि रखने वाली छात्राओं को क्यूरोसिटी किट का प्रयोग कराने आदि बिंदओं पर चर्चा की गई। बीएसए ने बताया कि इसके लिए जिला समन्वयक सहित अन्य कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिया है। जहां व्यवस्थाओं में कमी है, वहां सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें