शामली/थानाभवन। कासगंज में सांप्रदायिक दंगे में युवक की हत्या पर शामली के लोगों में गम और गुस्से का माहौल है। अग्रवाल समाज महासभा ने शिवचौक पर श्रद्धांजलि सभा की तो हिंदू रक्षा सेना ने घटना की निंदा कर मारे गए अभिषेक उर्फ चंदन गुप्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये सहायता राशि दिलाने की मांग की है।
कासगंज प्रकरण में रविवार शाम अग्रवाल समाज महासभा की ओर से शिवचौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव मेहरचंद सिंघल ने कहा कि चंदन गुप्ता की क्षतिपूर्ति करना मुश्किल है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दी जाए और चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल बंसल, जिला महासचिव नंदकिशोर मित्तल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय संगल, युवा जिलाध्यक्ष सचिन मित्तल, तरुण कुमार, सचिन गोयल, शिवम गर्ग, सचिन संगल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, रजत गोयल, सुनील गर्ग, श्यामसुंदर सिंघल, राहुल, रमन बंसल, विवेक मित्तल, हर्ष संगल, अंकित गर्ग और विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ के नेतृत्व में शहर के बड़ी माता मंदिर में बैठक हुई। इसमें कासगंज दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या पर दुख प्रकट किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग प्रदेश सरकार से की गई है। इस दौरान महेंद्र सैनी, जिला संयोजक सुरेश बजाज, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा चावला, हंस कश्यप, रविंद्र मुंडेट, सोनू चावला, गौरव गुप्ता, निखिल कुमार, अरुण सैनी, संदीप उपाध्याय, टिंकू गोस्वामी, नीरज गोयल, अमित राणा, वाशु जिंदल, संजय सैनी, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, रजत शर्मा, विकास भारद्वाज, रवि कुमार, आशु कुमार और देव मुंडेट आदि मौजूद रहे।
उधर, थानाभवन कस्बे में संदीप जिंदल के कार्यालय पर शोक सभा हुई। इसमें कासगंज दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता और राहुल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान शोक सभा में तुषार कांबोज, अन्नु राणा, राकेश वर्मा, शिवचरण लाला, आकाश गर्ग, डाक्टर राजीव, अमित चौधरी, हर्ष जिंदल, यश शर्मा, सौरभ राणा, रजत गोयल, राहुल सैनी, अनिल भारद्वाज, आर्यन राणा और मंथन वर्मा उपस्थित रहे।