फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को नशा न करने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंभालका में नशा न करने के प्रति जागरूक करने के लिए मद्य निषेध विभाग मेरठ द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका रेशमा ने बताया कि मद्य निषेध को लेकर निबंध, बालिका दौड़, बालकों की दौड़, स्लोगन, गायन एवं पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। गोष्ठी में क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी वीरेंद्र रस्तोगी ने लोगों से नशा न करने के प्रति जागरूक किया। अरविंद श्रीवास्तव ने जादू के माध्यम से सभी को नशा न करने का संदेश दिया और कठपुतलियों से सभी का मनोरंजन करने के साथ नशे से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी।
कक्षा-8 की वंशिका और कक्षा सात की पायल ने नशे से संबंधित गीत सुनाकर तालियां बटोरी। मद्य निषेध अधिकारी वीरेंद्र रस्तोगी, ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आयोजन व संचालन के लिए रेशमा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सेंट आरसी कॉलेज में योग कार्यशाला आज
शामली। सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन बनत के प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 14 मई को सुबह सात बजे योग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर व कालेज द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह शामिल होंगे। प्राचार्य ने लोगों से योग कार्यशाला में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें