फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डाकघर से 30 रुपये में मिलेगा गंगोत्री धाम का गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्रावण माह में भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है, लेकिन हर किसी के लिए हरिद्वार या गंगोत्री जाकर गंगाजल लाना संभव नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने शिवभक्तों के लिए खास व्यवस्था की है। अब श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से 30 रुपये में 250 एमएल की पवित्र गंगाजल की बोतल खरीद सकते हैं। यह अगले सप्ताह से डाकघरों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

गंगाजल की मांग श्रावण में काफी बढ़ जाती है। इस बार जिले के मुख्य और उप डाकघरों में पहले से ही गंगोत्री का जल उपलब्ध करवा दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकघरों में अलग काउंटर और कर्मचारी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो। पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार के अनुसार, यह गंगाजल गंगोत्री धाम से मंगाया गया है। अगले सप्ताह से यह डाकघरों से मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल

एलम, कांधला, कैराना, झिंझाना, ऊन, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी, शामली के मुख्य डाकघर, शामली मंडी, गन्ना समिति शामली, बड़ा बाजार शामली, काका नगर शामली ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें