फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी, शास्त्री की जयंती

विज्ञापन
शामली क्रॉस कन्ट्री दोड में भाग लेते युवक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी, शास्त्री की जयंती
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
आरके इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डा. रवि खन्ना, सुशील तोमर, श्रवण तोमर, प्रमोद कुमार, रतनेश कुमार, संजीव, दिनेश, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैन कालेज ऑफ एजूकेशन बनत में महाविद्यालय के प्रबंधक दीपक जैन और प्राचार्य डा. अनुपमा शर्मा ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आरके पीजी कालेज में प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने चित्र पर माल्यार्पण किया। वैदिक इंटर कालेज कुरमाली में ध्वजारोहण किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, प्रदीप मलिक, जियाउल हक अंसारी, नितेश यादव, चंद्रभूषण, कंवरपाल मौजूद रहे।
जसाला स्टेडियम में दो किलोमीटर की सांकेतिक दौड़ का आयोजन हुआ। फिट इंडिया कार्यक्रम के सह जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि युवा खेल मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त 2020 से दो अक्टूबर 2020 तक फिट इंडिया कार्यक्रम चलाया गया। बीजीएस प्रशिक्षिका डा. रितु जैन ने बताया कि एनएसएस द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वावलंबन के साथ एक कदम सुनहरे कल की ओर विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।
सर्वोदय इंटर कालेज कसेरवा कलां में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। दयानंद वैदिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, हरेंद्र कुमार, अंशुल, नरेश आदि मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में गांधी और शास्त्री जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया। सतीश आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग, अनिल कश्यप, ज्योति तायल, छवि शर्मा मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर रेलवे रोड पर भी दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, पारुल बंसल, गीता वर्मा, अलका संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ में अर्जुन अव्वल रहे
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तीन किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 75 युवाओं ने प्रतिभाग किया। ग्रामीण स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ विकास भवन पर संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अर्जुन गोहरनी प्रथम, अमित गोहरनी द्वितीय व रोबिन मानकपुर तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परियोजना निदेशक रामेश्वर तिवारी आदि अधिकारी और कोच मौजूद रहे।

शामली क्रॉस कन्ट्री दोड में भाग लेते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित दोड प्रतियोगिता में भाग लेते एनएसएस के छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें