शामली। सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रंगारंग कार्यक्रम कराए गए और ग्रुप वार खिलाड़ियों को नामित किया गया।
सोमवार को सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीएम ओपी वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने मशाल जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान हवा में गुब्बारे उड़ाकर सद्भावना का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूल हेड बॉय, हेड गर्ल एवं अन्य एपॉइन्टमेन्टस को बैच प्रदान किए गए। जिसमें हेड ब्वाय उत्सव गुप्ता, हेड गर्ल खुशी भंडारी, डिप्टी हेड ब्वाय अभिनव गोयल, डिप्टी हेड गर्ल महक जैन, स्पोर्ट कैप्टन अर्जुन पवन, नेहुल मान, डिसीपिलीन इंचार्ज हर्ष गोयल, आकृति गोयल, हाउस कैप्टन सुभाष हाउस आरव चौधरी, आरुषि जैन, टैगोर हाउस विशेष मलिक, निविका गर्ग, अशोका हाउस तन्मय सिंघल, गार्गी मित्तल, रमन हाउस प्रणव चौधरी, मुस्कान संगल को नामित किया गया।
इस दौरान गर्ल्स मार्च पास्ट प्रतियोगिता भी हुई। सुभाष हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, अशोका हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सभी बच्चों ने ड्रम बीट और संगीत लहरी पर अद्भुत कार्यक्रम किया गया। 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल, प्रधानाचार्य डा. एके गोयल उपस्थित रहे।