फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदातों का खुलासा न होने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र में एक पखवाडे़ के मेें हुई चोरी की वारदातों का खुलासा न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। तीन दिन पूर्व कस्बे के सर्वहितकारी कन्या इंटर कालेज का गेट तोड़कर वहां से जेनरेटर चोरी कर लिया था। कालेज की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गयी थी लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पांच दिन पूर्व दुल्लाखेडी गांव में मंदिर से दानपात्र उखाड़कर चोरी कर लिया गया। 28 दिसंबर को गढ़ीपुख्ता के शिव मंदिर में युवक ने चोरी कर प्रयास किया था, लेकिन वहां मौजूद पुजारी व अन्य श्रद्धालुओं ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पेलखा गांव के पूर्व प्रधान सुबोध कुमार के नलकूप से ताले तोड़कर वहां से कीमती सामान चोरी कर लिया था। जंधेडी गांव में भी कई किसानों के नलकूपों से सामान चोरी किया गया था। पुलिस इन चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें