फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार काउंटिंग पर हंगामा

Mon, 02 Nov 2015 01:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कालेज में चल रही मतगणना के दौरान वार्ड-278 के लिए दो प्रत्याशियों के बीच नजदीकी अंतर रहा, जिसके चलते हारे हुए प्रत्याशी ने हंगामा करते हुए रिकाउंटिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन


रिकाउंटिंग हुई तो पहले वाले प्रत्याशी को ही जीत मिली। इसके बाद फिर हंगामा किया गया और तीसरी बार काउंटिंग कराने की मांग की गई। इस पर सीओ ने लाठियां फटकार कर हारे हुए प्रत्याशी को भगा दिया।


वार्ड-78 से बीडीसी प्रत्याशी जयप्रकाश व नीरू पत्नी मुकेश के बीच नजदीकी मुकाबला रहा। जहां नीरू ने जयप्रकाश को चार वोटों से हरा दिया। इस पर जयप्रकाश ने हंगामा करते हुए रिकाउंटिंग कराने की मांग की। जयप्रकाश का आरोप था कि मतपत्रों पर लगाई गई मोहर काउंटिंग के दौरान नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन


इसके बाद मतगणना कर्मियों ने दोबारा काउंटिंग कराई। इसमें भी जयप्रकाश चार वोटों से हारे। इस पर भी जयप्रकाश संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने फिर से काउंटिंग कराने की मांग की। इसपर सीओ भड़क उठे और उन्होंने जयप्रकाश को वहां से बाहर निकलवाया। इस दौरान उनके एजेंटों ने भी विरोध किया, जिस पर पुलिस ने लाठियां भी फटकारी। जिसके बाद जयप्रकाश वहां से भाग निकला।

मतगणना अव्यवस्थाओं के बीच शुरू
थानाभवन कस्बे में स्थित लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पद पर मतगणना अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। मतगणना के लिए बने कक्ष में मतपेटियां देर से पहुंची। इस कारण मतगणना शुरू करने में ही करीब तीन घंटे की देरी हो गई। इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ।

जिला पंचायत सदस्य पद के पांच वार्ड और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतों की गणना के लिए लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया। जहां सुबह साढ़े सात बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते अव्यवस्थाएं हावी रही। इस कारण मतगणना करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हुई।

इस दौरान एजेंट, प्रत्याशी और मतगणना कर्मी अंदर मतपेटियों का इंतजार करते रहे, लेकिन वह देर से पहुंचाई गई। इस दौरान आरओ बनाए एआईजी स्टांप अरविंद शर्मा ने मतपेटियों को चेक किए बिना नहीं जाने दिया। इससे देर होती चली गई। इसके अलावा पहले वार्ड की मतगणना पूरी होने के बाद दूसरे वार्ड के लिए भी मतपेटियां समय से नहीं दी। इस कारण लगातार देर होती चली गई। इस दौरान प्रत्याशियों और मतगणना एजेंटों ने हंगामा भी कर दिया।

हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में शाम करीब पांच बजे डीएम ओपी वर्मा और एसपी विजय भूषण पहुंचे और उन्होंने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा  मतगणना में लगे कर्मी तेजी से काम करें, ताकि काम समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें