फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क के लिए देर रात में अवमुक्त हुई दो करोड़ की धनराशि, वापस की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 11.4 किमी लंबे कैराना-कांधला मार्ग की 32 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति हुई। देर रात में दो करोड़ की धनराशि शासन ने अवमुक्त कर दी। लेकिन धनराशि खर्च न कर पाने की स्थिति पीडब्ल्यूडी ने धनराशि वापस कर दी।
विज्ञापन

कैराना से कांधला तक 11.4 किमी लंबे मार्ग के लिए नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए 32 करोड़ की लागत का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। 31 मार्च की वित्तीय वर्ष समाप्ति की देर रात शासन ने सड़क के नवीनीकरण को स्वीकृति दे दी। इसके बाद दो करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संतगुप्त ऋषि ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए शासन की ओर से विभाग को मिले दो करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं। इससे पहले भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर पुल और गोहरनी गांव के नाले का पुल पैसा वापस भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें