कैराना। ऊंचागांव में पीएसी कैंप के लिए किसानों के लिए खरीदी गई जमीन का भुगतान कर दिया गया है। कागजों की कमी की वजह से बचे दो किसानों को भी चेक दे दिए गए।
सात मार्च को तहसील में छठी वाहिनी पीएसी कमांडेंट के नाम ऊंचागांव के 66 किसानों ने अपनी जमीन के बैनामे किए थे। आठ मार्च में रविवार को पीएसी के सीओ अन्य अधिकारियों के और तहसील टीम को साथ लेकर जमीन की पैमाइश की और चारों तरफ घेराबंदी की। जमीन के नक्शे भी बनाए। बृहस्पतिवार को पीएसी के एसआई तहसील पहुंचे और राजस्व निरीक्षक हरबीर सिंह से मुलाकात की। बताया कि पीएसी के एसआई आए थे। रविवार को लेखपालों द्वारा पैमाइश के बाद बनाए गए नक्शे की कॉपी मांगी थी। एसआई को नक्शे प्राप्त करने के लिए कलक्ट्रेट भेज दिया गया। उधर सात मार्च को बैनामों के बाद 66 में से 64 किसानों को जमीन की कीमत का भुगतान आरटीजीएस के द्वारा कर दिया गया था। जबकि दो किसानों के बैंक खातों में कुछ कमी होने पर उनके खातों में आरटीजीएस नहीं की जा सकी थी। हल्का लेखपाल कपिल शर्मा ने बताया कि वो दोनों किसानों को साथ लेकर शामली कलक्ट्रेट गए थे जहां उनको चेक दे दिया गया है।