फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फल विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 05 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी मृतक युवक इकबाल का  फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कालोनी में किराए के मकान में रह रहे फल विक्रेता का शव पंखे से रस्सी का फंदे पर लटका मिला। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा के मूल निवासी इकबाल (40) करीब दो साल से शामली में किराये के मकान में परिवार सहित रहता था। फिलहाल वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कालोनी में किराये के मकान में पत्नी दुर्गा देवी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह शामली में फलों का ठेला लगाता था। शुक्रवार रात को दुर्गा दोनों बच्चों के साथ एक कमरे में सोई थी जबकि इकबाल दूसरे कमरे में सोया था।
शनिवार सुबह परिजन जब उठे तो उन्होंने इकबाल का शव पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ पाया। यह देखकर पत्नी व बच्चाें में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ एएसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस गृह क्लेश के चलते युवक के आत्महत्या करना मान रही है हालांकि परिजनों ने अभी तक आत्महत्या करने की वजह के बारे में स्पष्ट नहीं बताया है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया परिजनों की तरफ से युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

शामली चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी मृतक युवक इकबाल का  फाइल फोटो

शामली चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी मृतक युवक इकबाल का  फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें