फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए जालसाजों ने तैयार कर दी फर्जी वेबसाइट

Fri, 17 Jan 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावधान, वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण ठगी के शिकार हो सकते हैं। वाहन स्वामी ऑनलाइन नंबर प्लेट बुकिंग में धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है तथा फर्जी वेबसाइट से अपनी नंबर प्लेट बुक कराकर ठगे जा रहे हैं। साइबर ठगों ने विभाग की मिलते जुलते नाम से ही फर्जी वेबसाइट बना दी है। यही नहीं, कुछ अन्य सोशल साइटों पर 500 से 700 रुपये फर्जी नंबर प्लेट लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। परिवहन विभाग के पास इस तरह के कई मामलों की शिकायत पहुंची तो अब उन्होंने वाहन स्वामियों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों की बानगी...
केस-1
झिंझाना के रहने वाले तैय्यब ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बताया कि उसे अपनी बाइक के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक करानी थी। बुक माय एचएसआरपी नामक वेबसाइट के बजाए उससे मिलती जुलती एचएसआरपी इंडिया डॉट कॉम पर आवेदन कर दिया। उसके 427 रुपये कट गए, मगर 30 दिन बाद भी प्लेट नहीं मिल सकी।
केस-2
गोहरनी गांव निवासी समीर ने बताया कि उसने ऑनलाइन साइट पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग की थी, मगर उसके घर फर्जी प्लेट भेज दी गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि कई लोगों ने फर्जी वेबसाइट और सोशल साइटों पर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की शिकायतें की है। मामले की रिपाेर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
बचकर रहना जरूरी
एआरटीओ के अनुसार सरकार द्वारा जारी वेबसाइट बुक माइ एच एस आर पी नामक वेबसाइट को जब गूगल पर सर्च किया जा रहा है तो सबसे पहले बुक एच एस आर पी नंबर प्लेट नामक वेबसाइट खुलती है जो फर्जी है। इसके अलावा अमेजॉन पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑर्डर करने के लिए काफी कम कम कीमतों के विज्ञापन शामिल है। जो बिना किसी क्यूआरकोड के नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।
एआरटीओ ने कहा कि फर्जी वेबसाइट पर आवेदन करने से बचें। एआरटीओ कार्यालय में भी वेबसाइट के बारे में जानकारी कर लें। इसके अलावा अधिकृत एजेंसी से भी बुकिंग कराई जा सकती है। 10 से 15 दिन में नंबर प्लेट मिल जाएगी।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑर्डर करते समय यह रखें ध्यान
: सरकार द्वारा जारी वेबसाइट बुक माय एच एस आर पी नामक वेबसाइट से ही नंबर प्लेट ऑर्डर करें ।

: वाहन स्वामी की पूरी डिटेल डालने के बाद सबसे लास्ट में पेमेंट करें। फर्जी वेबसाइटों पर शुरुआत में पेमेंट की मांग की जाती है ।
एचएसआरपी के लिए तय फीस
2 व्हीलर 427
4 व्हीलर 784
कॉमर्शियल 850
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें