फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वर्मी कंपोस्ट प्लांट के नाम पर चार लाख की ठगी

Sat, 25 Jul 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने और निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। झिंझाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर सहारनपुर निवासी हाजी मोहम्मद इकराम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जिजौला निवासी पूर्व प्रधान आकिल राणा ने बताया कि वर्ष 2024 में स्टेप फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्टेप्स फार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड और एसएफ ऑर्गेनिक से जुड़े हाजी मोहम्मद इकराम ने जैविक भारत मिशन के तहत वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने और निवेश पर आकर्षक लाभ का भरोसा दिलाया।
आरोप है कि उनसे चार लाख रुपये निवेश कराए गए और चार बीघा भूमि पर दो वर्ष के लिए प्लांट लगाने का अनुबंध किया गया। इसके बदले प्रतिमाह 36 हजार रुपये भूमि किराया देने का भी वादा किया गया, लेकिन न प्लांट लगाया गया और न ही भुगतान किया गया। शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना झिंझाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें