फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक का देहरादून रीजन में चौथा स्थान

Thu, 17 Dec 2015 01:14 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विदेश मंत्रालय व सीबीएसई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में बीएसएम के छात्र अभिषेक शर्मा ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


 अभिषेक को विदेश मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर सम्मानित किया गया। बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि विदेश मंत्रालय व सीबीएसई के संयुक्त कार्यक्रम के तहत 21 से 28 सितंबर तक रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

 इसमें पेंटिंग, कविता या निबंध के माध्यम से छात्रों को अपने विचार रखने थे। इसमें स्कूल की ओर से कक्षा 11 के छात्र अभिषेक शर्मा ने अपनी रचना देहरादून ऑफिस भेजी, जहां अभिषेक की रचना को चौथे स्थान के लिए चुना गया। इसके लिए सीबीएसई व विदेश मंत्रालय की ओर से अभिषेक को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया। बुधवार को स्कूल में छात्र का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें