शामली में स्नातक के लिए कालेजों में चौथी मेरिट जारी कर दी गई है। इसके लिए 22 आैर 23 को प्रवेश होंगे। वही गणित की मेरिट अब भी ज्यादा नही घट पाई है। जबकि बीकॉम में सामान्य की मेरिट में 9 प्रतिशत तक मेरिट गिरी है। वही बीए में भी पहले से 2 से 3 प्रतिशत की कमी हुई है।
ंंतीसरी मेरिट के दाखिले बुधवार शाम पांच बजे तक पूरे कर लिए गए हैं। इसमें जिले के चारों कालेजों में सभी संकायों में तीसरी मेरिट तक 1002 दाखिले किए जा चुके हैं। इसमें सबसे कम प्रवेश प्रतिशत बीएससी एजी में रहा है।
अब तक हुए दाखिलों में बीए में 613, बीकॉम में 129, बीएससी में 243 और बीएससी एजी में 17 दाखिले हुए हैं। इस तरह सबसे कम दाखिले बीएससी एजी में ही हो पाए है। चारों कालेजो की सीटों को मिलाकर अब तक बीए और बीकॉम में दाखिले का प्रतिशत ठीक रहा है जबकि बीएससी गणित, बायो और एजी में दाखिलों का प्रतिशत मेरिट ऊंची होने के कारण कम ही रहा है।
आरके कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि चौथी मेरिट से दाखिले का प्रतिशत बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद तीनों मेरिट से वंचित छात्रों को भी ओपन मेरिट में मौका दिया जाएगा। बाद में इसके प्रवेश होंगे।