फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन सहित चार कर्मियों पर गिरी गाज

Sat, 28 Jul 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
रोती छात्राओं को समझाती शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कस्बा बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन छात्राओं के लापता होने के मामले में विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका, चौकीदार और चपरासी की संविदा समाप्त कर दी गई है। इस मामले में जांच होने पर उक्त चारों लोगों की लापरवाही मानी गई। वार्डन का कार्यभार फिलहाल पूर्णकालिक शिक्षिका स्नहेलता को सौंपा गया है। शनिवार को कस्बा बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता हो गई थीं। रविवार की सुबह 8.30 बजे तीनों छात्राएं विद्यालय लौट आई थीं। छात्राओं ने पुलिस को बताया था कि वह दिल्ली में अपनी मौसी के पास गई थीं, लेकिन दिल्ली रेलवे स्टेशन से कोई रास्ता नहीं समझ में आया, तो वह शामली लौट आई थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी राकेश वालिया शामली व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुभाष चंद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने जांच पूरी करके जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को 23 जुलाई को रिपोर्ट सौंप दी। इसके चलते विद्यालय की वार्डन रश्मि को बिना अवकाश स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहने, प्रभार पंजिका में प्रभार प्राप्त करने वाली शिक्षिका के हस्ताक्षर न मिलना, विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख अधूरे व ओवर राइटिंग तथा कटिंग पाने और 100 छात्राओं के जीवन के प्रति लापरवाही बरतने के चलते संविदा समाप्त कर दी गई। वहीं, पूूर्णकालिक शिक्षा प्रभारी वार्डन सेठो देवी को लड़कियों के लापता होने के समय से पांच घंटे बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचना देने के चलते लापरवाही बरतने पर संविदा समाप्त की है। इसके साथ अंशकालिक चपरासी के पद पर तैनात ललिता को मुख्य द्वार पर तैनात न होने के चलते छात्रावास के अंदर मिलने पर लापरवाही के चलते संविदा समाप्त की। वहीं चौकीदार कविंद्र की रात के समय ड्यूटी रहती थी, लेकिन बिना किसी को सूचना दिए विद्यालय से अनुपस्थित रहने और निर्धारित नियमों के विपरीत होने के कारण संविदा समाप्त की गई। शुक्रवार को बीएसए प्रतिनिधि खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश वालिया और जिला समन्वयक सुभाष चंद ने बनत में विद्यालय पर पहुंचकर संविदा समाप्ति का आदेश पत्र सौंप दिया और चपरासी तथा चौकीदार को दोपहर में ही घर भेज दिया गया। वहीं, वार्डन का कार्यभार पूर्णकालिक शिक्षिका स्नहेलता को सौंप दिया गया। वार्डन रहीं रश्मि और सेठो देवी को सामान का मिलान कराते हुुुए शनिवार दोपहर तक विद्यालय छोड़ने के निर्देश दिए हैं। मैडम की संविदा समाप्त होने पर फूट फूट कर रो पड़ीं छात्राएं शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से छात्रा लापता होने के मामले में वार्डन, शिक्षिका, चपरासी व चौकीदार की संविदा समाप्त होते ही छात्राएं फूट फूटकर रो पड़ीं। छात्राओं ने रोते हुए अधिकारियों से कहा कि इसमें मैडम का क्या दोष है।छात्राओं ने विद्यालय का गेट का ताला बंद कर दिया और बैठीं रहीं। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ विद्यालय में पहुंचे और स्पष्ट कहा कि संविदा समाप्त हो गई है, जिसके चलते अब विद्यालय से जाना पड़ेगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे विद्यालय में बीएसए प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह व जिला समन्वयक सुभाष संविदा समाप्ति का लेटर लेकर पहुंचे। अधिकारियों से अन्य शिक्षिकाओं ने कहा कि एक बार छात्राओं से बात कर लो। इसके बाद छात्राओं ने भी वार्डन और शिक्षिका की संविदा समाप्त करने का विरोध किया और रोने लगीं तथा विद्यालय का गेट बंद कर दिया। उधर, उच्चाधिकारियों तक सूचना पहुंची कि विद्यालय से वार्डन और शिक्षिका सहित चार की संविदा समाप्त किए जाने पर छात्राओं की आड़ लेकर हंगामा किया जा रहा है तथा अफसरों को भी विद्यालय में बंद कर लिया है। इस पर एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और आदर्श मंडी थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह महिला पुलिस बल के साथ विद्यालय में पहुंचे। एसडीएम ने छात्राओं को बारिश के चलते अंदर बैठाने के लिए कहा, लेकिन छात्राएं रोतीं रही और मानने का तैयार नहीं हुई। इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल ने छात्राओं को हड़काते हुए अंदर कमरों में बैठाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि संविदा समाप्ति के आदेश का पालन नहीं किया जाएगा, तो सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वार्डन के चार्ज को लेकर भी कई घंटे चली प्रक्रिया संविदा समाप्ति के बाद अन्य सीनियर पूर्णकालिक शिक्षिका को वार्डन का चार्ज दिया जाना था। जिसके अनुसार विभाग द्वारा बबली का नाम चुुना गया। उन्होंने चार्ज लेने से मना करते हुए इस्तीफा देने की बात कही। जिसके बाद प्रिया से कहा गया तो उन्होंने भी यही जवाब दिया। इसके बाद शिक्षिका स्नेहलता को चार्ज दिया गया। छात्राओं के परिजन और बनत चेयरमैन भी पहुंचे संविदा समाप्ति की बात पता चलते ही काफी छात्राओं की अभिभावक और नगर पंचायत बनत चेयरमैन राजीव कुमार भी विद्यालय में पहुंच गए। कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय से हटाने की बात कही, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि आपको जो अच्छा लगे करो, लेकिन कार्रवाई तो होगी। पांच शिक्षिका एलटी ग्रेड का पेपर देने के लिए मांगती रही छुट्टी विद्यालय की पांच शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से रविवार को होने वाली एलटी ग्रेड की परीक्षा के लिए अवकाश मांगा। शिक्षिका शबनम बानो, बबली, सुलक्षमणा, स्नेहलता और प्रिया का आरोप था कि वह दो दिन से परेशान हैं। उन्हें परीक्षा के लिए छुट्टी नहीं दी जा रही है। प्रतिनिधि बीएसए बिजेंद्र सिंह ने डीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करके सभी को दो दिन का अवकाश दे दिया। वहीं, विद्यालय में अन्य कस्तूरबा विद्यालयों से दो दिन के लिए दो शिक्षिकाओं को तैनात किया गया है। सुुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय पर दो होमगार्ड, एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें