ग्राम पंचायत जमालपुर में वृद्वा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन व राशन कार्ड के सर्वेक्षण के लिए आए कर्मचारियों व बीएलओ ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत जमालपुर में वद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन के सर्वेक्षण के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत कर्मी चंपतराय, राजीव कुमार व बीएलओ गुड्डन ने ग्रामीणों से आधार कार्ड आदि पहचान पत्र के अलावा जाति व आय प्रमाण पत्र देने को कहा। आरोप है कि जिसके पास आय व जाति के प्रमाण पत्र नहीं थे, बीएलओ व अन्य कर्मचारियों ने उनके नाम सूची से हटा दिए। जिस पर ग्रामीणों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को फोन कर उनकी शिकायत की है। बीएलओ ने बताया कि पेंशन बनाने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, लेकिन ग्रामीण आय व जाति के प्रमाण पत्रों को 15 दिन बाद देने के लिए कह रहे हैं। ग्रामीण इसी बात से नाराज है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह से लेखपाल हड़ताल पर गए हुए थे। जिस कारण उनके आय व जाति प्रमाण पत्रों के बनने में देरी हो रही है। कर्मचारी चंपतराय ने बताया कि करीब 200 ग्रामीणों के नाम की सूची बनाई गई। जिनकी जांच कर पात्र को चुनकर उनके फार्म भरे जाएंगे। किसी भी व्यक्ति से कोई अभद्र व्यवहार नही किया गया है। मौके पर नवाब, जमील, करीमन, इस्लामन, अलीहसन, राजबीर, सोमपाल, अरविंद आदि ग्रामीण रहे है।