फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कैराना से अध्यक्ष के चार व सभासद के छह नामांकन पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। समीक्षा में अध्यक्ष पदों के 4 व सभासद पदों के 6 नामांकन पत्र निरस्त किए गए।
विज्ञापन

कैराना तहसील मुख्यालय पर कैराना व कांधला नगर पालिकाओं के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई थी। यहां पर कैराना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 19, सभासद पद के लिए 230 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इसके साथ ही कांधला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13, सभासद पद के लिए 108 नामांकन पत्र जमा हुए थे। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। समीक्षा के दौरान अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कुछ नामांकन पत्र प्रत्याशियों की ओर से डबल भरे गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर निकिता शर्मा ने बताया कि कैराना पालिका अध्यक्ष पद के लिए डबल भरे गए चार नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। साथ ही वार्ड 1 का पर्चा भी डबल जमा किया गया था, जिसे निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कांधला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ। सभासद पद के लिए डबल भरे गए पांच नामांकन पत्र निरस्त किए गए।
विज्ञापन

-
- कैराना में अध्यक्ष पद के लिए अब ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं
भाजपा पार्टी से सेठपाल सिंह, कांग्रेस से सलीम अहमद, आम आदमी पार्टी से असगर व एसडीपीआई से इसराइल, निर्दलीय हाजी अनवर हसन, राशिद अली, शमशाद अंसारी सहित 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें