फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, 15 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 15 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 101 हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव महमूदगढ़ में सात वर्षीय बालिका कोरोना संक्रमित मिली है। गांव बुटराड़ा में 41 वर्षीय व्यक्ति और थानाभवन में 48 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शामली में दयानंद नगर में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। उधर, कैराना में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व नाहिद कॉलोनी में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 201 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 108 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें