फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता पुलिस द्वारा पकड़े बाइक लूट के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाइक लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने पांच दिन पहले बाइक लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, दो तमंचे व दो चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांच दिन पहले दस अक्तूबर को इमरान निवासी गांव भाटू से कच्ची गढ़ी मार्ग पर चार बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार रात को गढ़ीपुख्ता पुलिस को सूचना मिली कि हथछोया पुलिया पर धर्मकांटे के पीछे बदमाशों द्वारा लूट की योजना बनाने की सूचना मिली। सूचना पर गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पांच दिन पहले लूटी गई बाइक, दो तमंचे व दो चाकू बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों के नाम नोनित उर्फ छोटा, संदीप उर्फ छोटू, पुष्पेंद्र उर्फ मोनू और अनुज सभी गांव हथछोया थाना झिंझाना के निवासी है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 10 अक्तूबर को उन्होंने कच्ची गढ़ी वाले मार्ग पर लूट की थी। उसी समय बाइक पर आए इमरान की बाइक के आगे डंडा लगाकर उसे रोक लिया और चाबी निकाल ली। इसके बाद बदमाश हथछोया गांव की तरफ कच्चे रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को चारों फिर से हथछोया पुलिया के निकट फिर से लूट करने की फिराक में थे, लेकिन समय से सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। चारों बदमाशों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें