फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यांशु का प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सम्मानित छात्र-छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आर्यांशु का प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित
विज्ञापन

शामली। सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा कलां के छात्र आर्यांशु देशवाल ने सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब छात्र अपने प्रोजेक्ट हाइड्रोफोनिक्स फार्मिंग का प्रदर्शन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर में 50वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 शुक्रवार को आयोजित हुई। इस प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा छह के छात्र आर्यांशु देशवाल ने प्रतिभाग करते हुए अपने प्रोजेक्ट हाइड्रोफोनिक्स का प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। अब छात्र लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने बताया कि स्कूल के अन्य छात्र हिमांशी, अनुष्का, सोमल, वंशिका, गुलफाम, अनिकेत व अजय को उनके प्रोजेक्ट स्मार्ट इरीगेशन, स्मार्ट कार पार्किंग और स्मार्ट ट्रक के लिए द्वितीय स्थान मिला है। मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को विद्यालय पहुंचने वाले चयनित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें