फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगनी के बाद मांगे 4 लाख व कार, रिश्ता टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने पुलिस से की मंगनी में किए गए खर्च की वापसी कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। मंगनी के दस माह बाद नकदी व कार की मांग को लेकर दबाव बनाने पर लड़की के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मंगनी में किए गए खर्च की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी इमरान पुत्र अशफाक ने बताया कि उसकी बहन की मंगनी चरथावल थाना क्षेत्र निवासी महराज के साथ हुई थी। मंगनी में उन्होंने 51 हजार रुपये व सोने की अंगूठी सहित लगभग पौने दो लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि मंगनी के दस माह बाद अब लड़का पक्ष चार लाख रुपये तथा एक गाड़ी की मांग कर रहा है। उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उन्होंने इमरान से अभद्रता की। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने बात करना बंद कर दिया। मजबूर होकर पीड़ित ने रिश्ता तोड़ने की बात कहकर मंगनी के दौरान किए गए खर्च के रुपये लौटाने की मांग की। आरोपी अब रुपये देने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों से न कराएं गैर शैक्षिक कार्य
कांधला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रजेश शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षकों से गैर शैक्षिक कार्य न कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखने के आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद शिक्षकों से बीएलओ का कार्य कराया जा रहा है। जिससे विद्यालयों में शिक्षा और डीबीटी व निपुण भारत जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने की मांग की है। साथ ही सम्मानजनक जीवन जीने के लिए शिक्षामित्र व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने और मध्याह्न भोजन योजना सुचारू रूप से चलाने के लिए परिवर्तन लागत बढ़ाने की मांग की। परिषदीय विद्यालयों में बढ़े हुए कार्यों को देखते हुए कम से कम जनपद के प्रत्येक संविलियन विद्यालयों में एक बाबू की नियुक्ति करने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें