शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट खुर्द गांव के एमएस फारमर्स से लेकर सिंभालका गांव तक करीब चार किमी सड़क लोक निर्माण विभाग को एनएचएआई की ओर से हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। सड़क निर्माण के लिए 4.15 करोड़ रुपये तक की धनराशि का बैंक ड्राप्ट लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग होली के बाद हस्तांतरित सड़क का निर्माण पूरा कराएगा।
तीन साल पहले मेरठ- करनाल हाईवे के चौड़ीकरण और टपराना-शामली बाईपास के निर्माण के लिए बागपत एनएचएआई की शाखा ने परियोजना तैयार करके प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा था। दिल्ली से परियोजना स्वीकृत होने के बाद हाईवे निर्माण के लिए दिनेश चंद अग्रवाल कंपनी को दो साल के लिए अनुबंध किया गया था। मेरठ- करनाल हाईवे का शामली के सहारनपुर रोड अंबा विहार से लेकर क्राॅस जंक्शन तक हाईवे के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य अधूरा है। एनएचएआई की ओर पिछले चार माह से मेरठ-करनाल मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि एमएस फारमर्स हाउस से लेकर सिंभालका गांव तक निर्माण के लिए 4 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है।
हाईवे हैंडओवर की प्रक्रिया के लिए रिकार्ड सौंपे
शामली। बागपत परियोजना इकाई के निदेशक पीके सिंहा शामली के पटनी-परतापुर गांव में टोल बूथ पर पहुंचे। टोल बूथ कंपनी और लोक निर्माण विभाग समेत प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में मेरठ- करनाल हाईवे के कागजात हस्तारित करने की प्रकिया पूरी की गई।