फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी डूबे 4 कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। यमुना में रविवार को स्नान कर रहे हरियाणा के चार कांवड़िये गहरे पानी में डूब गए। जिन्हें देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। उन्होंने चारों कांवड़ियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव बढ़सत निवासी 24 वर्षीय अंकित हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर लौट रहा है। वह सुबह अन्य साथियों के साथ यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना किनारे पर पहुंचा। यहां उनके साथ स्नान करने लगा। इसी दौरान अंकित गहरे पानी की ओर चला गया तथा डूब गया। उसे देख अन्य कांवड़ियों ने शोर मचा दिया। इस पर कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, दिल्ला, नाजिम, जाहिद व मासूम ने यमुना में छलांग लगा दी। उन्होंने कुछ देर में ही उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर मौजूद एसडीएम शिवप्रकाश यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों तथा कांवड़ियों ने गोताखोरों का आभार जताया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे हरियाणा के तीन अन्य कांवड़िये भी यमुना में स्नान करते समय पानी में डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने यमुना में छंलाग लगाई तथा उन्हें भी सकुशल बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे पानी में न जाने की अपील
प्रशासन की ओर से यमुना किनारे करीब डेढ़ दर्जन गोताखोर तैनात किए गए हैं। जिनमें पांच हरियाणा निवासी बताए हैं। हरियाणा निवासी गोताखोर राजकुमार शर्मा द्वारा लगातार अनाउंस करके यमुना किनारे पर स्नान करने वाले शिवभक्तों से गहरे पानी में न जाने तथा बल्लियों के सहारे स्नान करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ कांवड़िये यमुना में गहरे पानी में चले जाते हैं। वहीं, गोताखोर लगातार गहरे पानी की ओर जाने वाले कांवड़ियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें